



जयपुर। अंतरराष्ट्रीय मारवाड़ी सम्मेलन राजस्थान के अध्यक्ष डॉ. अरुण अग्रवाल को राजस्थान सरकार द्वारा पश्चिम बंगाल और बिहार राज्यों में प्रवासी राजस्थानी समाज से संपर्क के लिए संपर्क समन्वयक नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद डॉ. अग्रवाल अब प्रवासी राजस्थानियों से सांस्कृतिक जुड़ाव, सामाजिक सरोकार और आर्थिक सहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य करेंगे।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि वे प्रवासी राजस्थानियों को राज्य की विकास यात्रा में भागीदारी के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही, शिक्षा, स्वास्थ्य, निवेश और सामाजिक उत्थान के क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने प्रवासी समाज को भरोसा दिलाया कि राजस्थान सरकार हर कदम पर सहयोग के लिए तत्पर है।
डॉ. अग्रवाल की नियुक्ति को लेकर प्रवासी राजस्थानियों में उत्साह देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि उनकी पहल से बंगाल और बिहार में बसे प्रवासी समाज के साथ राजस्थान का सांस्कृतिक और आर्थिक रिश्ता और मजबूत होगा।