Saturday, 29 August 2026

17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक भाजपा का सेवा पखवाड़ा, जयपुर कार्यशाला में घोषित हुए कार्यक्रम


17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक भाजपा का सेवा पखवाड़ा, जयपुर कार्यशाला में घोषित हुए कार्यक्रम

जयपुर। भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से लेकर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा आयोजित करेगी। इसी सिलसिले में शनिवार को जयपुर में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसमें गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया।

भाजपा जयपुर शहर अध्यक्ष अमित गोयल की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में कई प्रमुख कार्यक्रमों की घोषणा की गई। इनमें स्वच्छता अभियान, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर और पर्यावरण संरक्षण के कार्यक्रम शामिल हैं। पखवाड़े के दौरान मंडल और जिला स्तर पर जनजागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे।

कार्यशाला में बताया गया कि इस अवधि में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान संचालित किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन होगा। साथ ही विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी और सभी बूथ स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किए जाएंगे।

इस अवसर पर जयपुर सांसद मंजू शर्मा, हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य, सिविल लाइन विधायक गोपाल शर्मा, जयपुर हेरिटेज की महापौर सौम्या गुर्जर, मेयर कुसुम यादव, भाजपा प्रदेश मंत्री स्टेफी चौहान और अजीत माण्डन उपस्थित रहे। सेवा पखवाड़ा के संयोजक नवरत्न नारायणीया ने मंच का संचालन किया, जबकि आत्मनिर्भर अभियान की संयोजिका रेखा राठौड़ ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यशाला में जीएसटी अभियान के संयोजक अजय यादव और राजेश ताम्बी, सभी मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

Previous
Next

Related Posts