Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का पलटवार: डोटासरा को बताया ‘चरित्रहीन गैंग का सरगना’, विधानसभा अध्यक्ष देवनानी की छवि को बताया बेदाग


कांग्रेस पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का पलटवार: डोटासरा को बताया ‘चरित्रहीन गैंग का सरगना’, विधानसभा अध्यक्ष देवनानी की छवि को बताया बेदाग

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में एक्स्ट्रा कैमरे लगाने को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आरोपों पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि डोटासरा और उनकी पार्टी कांग्रेस बेबुनियाद और अशोभनीय बयानबाजी कर रही है।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आरोप लगाते हुए कहा कि “राहुल गांधी महिलाओं को किस करते हैं और डोटासरा चरित्रहीन गैंग के सरगना हैं।” उन्होंने कांग्रेस पर पुराने विवादों की याद दिलाते हुए कहा कि भंवरी कांड और अजमेर ब्लैकमेल कांड जैसे मामलों में भी कांग्रेसी ही शामिल रहे हैं।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी पर महिलाओं की निजता भंग करने का गलत आरोप लगाया है। “चरित्रहीन व्यक्ति ही इस तरह की बातें कर सकता है।” उन्होंने तर्क दिया कि कैमरे तो लोकसभा, विधानसभा और यहां तक कि कांग्रेस कार्यालयों में भी लगे होते हैं। “क्या वहां महिला विधायकों या कार्यकर्ताओं की जासूसी होती है?”

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस की विचारधारा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह वही लोग हैं जो हलाला प्रथा जैसे मुद्दों के पक्षधर रहे हैं। “यह सोच कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाती है, जिसमें महिलाओं की गरिमा का संरक्षण नहीं है।”

राहुल गांधी पर सीधे निशाना साधते हुए दिलावर ने कहा कि उनका व्यवहार सार्वजनिक मंचों और रैलियों में सभी ने देखा है। “महिलाओं के साथ हाथों में हाथ डालना, कंधे पर हाथ रखना और चुंबन करना उनकी आदत है। यह पूरी गैंग ही अश्लील प्रवृत्ति की है।”

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी पर लगे आरोपों को खारिज करते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि उनकी छवि पूरी तरह बेदाग है। “कांग्रेसी नेता चाहे जितने भी झूठे आरोप लगा लें, उनकी छवि पर कोई दाग नहीं लगा सकते। वे भाजपा के श्रेष्ठतम लोगों में से एक हैं और उनका चरित्र निष्कलंक है।”

    Previous
    Next

    Related Posts