Sunday, 14 September 2025

स्वास्तिक नगर कॉलोनीवासियों ने राहत राशि में अनियमितताओं को लेकर विधानसभा अध्यक्ष देवनानी के घर के बाहर किया प्रदर्शन


स्वास्तिक नगर कॉलोनीवासियों ने राहत राशि में अनियमितताओं को लेकर विधानसभा अध्यक्ष देवनानी के घर के बाहर किया प्रदर्शन

अजमेर। स्वास्तिक नगर कॉलोनी के लोगों ने राहत राशि वितरण में हुई कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा नेता व विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के घर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि जिन लोगों को तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है, उन्हें मात्र ₹3000 से ₹3500 की सहायता राशि दी गई। इसे उन्होंने जनता के साथ मजाक करार दिया।

कॉलोनीवासियों ने कहा कि सरकार और जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा घोषित राहत केवल औपचारिकता साबित हुई है। वास्तविक नुकसान और दी गई सहायता राशि में जमीन-आसमान का फर्क है। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर नारेबाजी की और देवनानी से जवाब मांगा कि इतनी कम राशि देकर आखिर किस प्रकार पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाया जा सकता है।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही वास्तविक नुकसान की भरपाई नहीं की गई तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। लोगों ने कहा कि सहायता राशि का उद्देश्य पीड़ितों को राहत देना होता है, लेकिन यहां यह “राहत नहीं बल्कि अपमान” बनकर रह गया है।

Previous
Next

Related Posts