Sunday, 14 September 2025

मानसरोवर स्थित स्वर्ण पथ लिंक रोड व्यापार मंडल की पहली बैठक सम्पन्न, प्रीत मिश्रा बने अध्यक्ष


मानसरोवर स्थित स्वर्ण पथ लिंक रोड व्यापार मंडल की पहली बैठक सम्पन्न, प्रीत मिश्रा बने अध्यक्ष

जयपुर। मानसरोवर स्थित स्वर्ण पथ लिंक रोड व्यापार मंडल की पहली बैठक शनिवार को व्यापारियों की भारी उपस्थिति में आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र की साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, प्रशासनिक सहयोग, रोड लाइट की समस्याएं, असामाजिक तत्वों की रोकथाम और दीपावली पर्व पर ग्राहकों की सुविधाओं जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित व्यापारियों ने एकजुट होकर क्षेत्र की उन्नति और व्यापारी हितों की रक्षा का संकल्प लिया।

बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें द बाइक क्लिनिक के संचालक प्रीत मिश्रा को अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही आनंद ठकरानी (आनंद कबाड़ी) को सचिव, राजेश माथुर (के.के. होम्यो) को महामंत्री, उमेश ढींगरा (पिंकसिटी इलेक्ट्रॉनिक्स) को कोषाध्यक्ष, घनश्याम (कामदार किराना स्टोर) को सह-कोषाध्यक्ष, अशोक जी (राजेंद्र टेंट हाउस) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और नवल (शेखावाटी ढाबा) को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इसके अलावा शोभित गुप्ता (प्राइम स्पोर्ट्स) और ललित गुरनानी (गुरनानी मेडिकल) मंत्री बनाए गए। राहुल पराशर (Own Solar House) को संपर्क प्रमुख, सम्मी जी (गोल्डन ऑटो) को कार्यालय मंत्री, जबकि प्रकाश शर्मा (कृष्ण बेकर्स) और गोपाल गुप्ता (कोमल मेडिकल) को संरक्षक पद की जिम्मेदारी दी गई।

अध्यक्ष चुने जाने पर प्रीत मिश्रा ने कहा, “व्यवसायियों की समस्याओं का समाधान और ग्राहकों की सुविधा हमारी पहली प्राथमिकता होगी। व्यापार मंडल केवल व्यापार तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय भूमिका निभाएगा।” वहीं महामंत्री राजेश माथुर ने कहा कि संगठन सिर्फ नामभर का नहीं होगा, बल्कि प्रशासन के साथ तालमेल रखते हुए क्षेत्र की समस्याओं का ठोस समाधान करेगा।

व्यापारियों ने बैठक को ऐतिहासिक करार देते हुए विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी स्वर्ण पथ लिंक रोड को बेहतर व्यापारिक और सामाजिक केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए पूरी ऊर्जा से कार्य करेगी।

Previous
Next

Related Posts