Saturday, 29 August 2026

रैबारी एवं देवासी समाज प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात, सामाजिक उत्थान के लिए जताया आभार


रैबारी एवं देवासी समाज प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात, सामाजिक उत्थान के लिए जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर रैबारी और देवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और आपदा राज मंत्रीओटाराम देवासी भी मौजूद रहे। इस दौरान प्रतिनिधियों ने राज्य सरकार की ओर से समाज के उत्थान और विकास के लिए लिए गए निर्णयों, संचालित योजनाओं और बजट घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सरकार की योजनाओं से समाज के लोग प्रत्यक्ष लाभान्वित हो रहे हैं और ग्रामीण अंचलों तक विकास का प्रभाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए भरोसा जताया कि आने वाले समय में भी राज्य सरकार समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए संवेदनशीलता के साथ काम करती रहेगी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार प्रत्येक समाज और वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं और बजट घोषणाएं “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से लागू की जा रही हैं।

Previous
Next

Related Posts