



जयपुर। राजस्थान पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड ने कॉन्स्टेबल उत्कृष्ट खिलाड़ी कोटा भर्ती-2025 से जुड़ा एक बड़ा अपडेट जारी किया है। अतिरिक्त महानिदेशक बिपिन कुमार पाण्डेय ने जानकारी दी कि कुल 167 पदों पर निकली इस भर्ती की विज्ञप्ति में खेल-वार रिक्त पदों के वर्गीकरण (कैटेगरी डिस्ट्रीब्यूशन) में आंशिक बदलाव किया गया है।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह संशोधन केवल पदों के वर्गीकरण से जुड़ा है। भर्ती की अन्य सभी शर्तें, नियम और प्रावधान पहले जैसे ही रहेंगे।
संशोधित विज्ञप्ति और पूरी जानकारी राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइटwww.police.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दी गई है।
पुलिस विभाग ने सभी आवेदकों को सलाह दी है कि वे संशोधित विज्ञप्ति को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उसी के आधार पर अपनी तैयारी और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।