



जयपुर। ऑल इंडिया कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई ने मंगलवार को अशफाक अहमद को जयपुर शहर कांग्रेस सेवादल का अध्यक्ष नियुक्त किया।
अशफाक अहमद पिछले दस वर्षों से कांग्रेस में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं और संगठन में विभिन्न स्तरों पर योगदान दे चुके हैं। नियुक्ति के बाद उन्होंने कहा कि सेवादल ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर खरा उतरेंगे। उन्होंने वादा किया कि वे जयपुर शहर की हर गली और मोहल्ले में कांग्रेस सेवादल की विचारधारा को पहुंचाने का काम करेंगे।
अशफाक अहमद ने अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करना और युवाओं को जोड़ना उनकी प्राथमिकता होगी।
