Saturday, 29 August 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की शिष्टाचार भेंट


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की शिष्टाचार भेंट

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री का पारंपरिक रूप से स्वागत करते हुए उन्हें दुपट्टा ओढ़ाया और पुष्पगुच्छ भेंट किया।

भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश में रेलवे से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं और विकास कार्यों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। राजस्थान में रेलवे नेटवर्क के विस्तार और यात्री सुविधाओं को और सुदृढ़ बनाने को लेकर इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है।

Previous
Next

Related Posts