चित्तौड़गढ़। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने शनिवार को अपना जन्मदिन चित्तौड़गढ़ स्थित सांवलिया सेठ मंदिर में मनाया। इस मौके पर प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, समर्थक और नेता मंदिर परिसर में पहुंचे और पायलट को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
पायलट ने सुबह भगवान सांवलिया सेठ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली, अमन-चैन और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की सुरक्षा की कामना की। उन्होंने कहा— “युवाओं को अवसर मिलते रहें और हम सब मिलकर प्रदेश की उन्नति के लिए काम करें। मेवाड़ में कांग्रेस हमेशा मजबूत रही है, और कार्यकर्ताओं का यह उत्साह दिखाता है कि आने वाले समय में हम और मजबूती से जनता का विश्वास जीतेंगे। तीन साल बाद कांग्रेस पार्टी की बंपर वापसी होगी।”
डबोक एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में पायलट ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को लेकर वे भगवान से प्रार्थना करते हैं कि कठिनाई में फंसे लोगों की मदद हो सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का जोश कांग्रेस की ताकत है।
सुबह करीब 10 बजे दिल्ली से उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचे पायलट का पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सांवलिया सेठ जाते समय रास्ते में जगह-जगह समर्थकों ने फूल-मालाओं और नारेबाजी के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
मंदिर परिसर में बने विशाल डोम में पायलट ने पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं और समर्थकों से मुलाकात की और उनका आभार जताया। उन्होंने अपने संक्षिप्त संबोधन में कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया।
सचिन पायलट के जन्मदिन पर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दीं।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा— “ईश्वर से आपके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूं।”
प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन में सफलता और खुशियों की कामना की।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने लिखा— “ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और अपार ऊर्जा प्रदान करें।”
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की।
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री @SachinPilot को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) September 7, 2025
मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूं।
(File Pic) pic.twitter.com/TfQpFYS9Uz