Friday, 05 September 2025

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ईएचसीसी अस्पताल पहुंचकर भाजपा महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी और विधायक अनीता भदेल के पति की कुशलक्षेम पूछी


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ईएचसीसी अस्पताल पहुंचकर भाजपा महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी और विधायक अनीता भदेल के पति की कुशलक्षेम पूछी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार शाम को जयपुर स्थित इटर्नल हार्ट केयर सेंटर एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (EHCC) पहुंचे। यहां उन्होंने भर्ती भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी और विधायक अनीता भदेल के पति भीमसिंह से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

मुख्यमंत्री शर्मा ने अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों से दोनों की सेहत की जानकारी ली और इलाज की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने श्रवण सिंह बगड़ी और भीमसिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए परिवारजनों को धैर्य रखने का संदेश दिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ भाजपा नेताओं और अस्पताल प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Previous
Next

Related Posts