Saturday, 29 August 2026

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी हार्ट अटैक के बाद जयपुर के EHCC अस्पताल में भर्ती


भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी हार्ट अटैक के बाद जयपुर के EHCC अस्पताल में भर्ती

जयपुर। भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी की अचानक तबीयत बिगड़ने से उन्हें गुरुवार को जयपुर के EHCC अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के अनुसार उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके बाद परिजनों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

फिलहाल चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने उनकी हालत पर करीबी नजर बनाए रखी है। इस घटना की सूचना मिलते ही पार्टी के कई वरिष्ठ नेता अस्पताल पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

श्रवण सिंह बगड़ी के अस्वस्थ होने की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता का माहौल है। सभी उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं।

Previous
Next

Related Posts