



जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार, 3 सितंबर को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल पर आधारित पुस्तक ‘अभ्युदय की ओर’ की प्रति मुख्यमंत्री को भेंट की। मुख्यमंत्री शर्मा ने राज्यपाल बागडे को बधाई देते हुए पुस्तक को प्रेरणास्पद और मार्गदर्शक बताया।
मुख्यमंत्री शर्मा और राज्यपाल बागडे के बीच हुई इस मुलाकात को प्रदेश की विकास योजनाओं और प्रशासनिक तालमेल के लिहाज से अहम माना जा रहा है। राजनीतिक हलकों में इसे सरकार और संवैधानिक प्रमुख के बीच सहयोगात्मक संबंधों को मजबूत करने वाली पहल बताया जा रहा है।