Saturday, 29 August 2026

जयपुर में जुटेंगे विप्र उद्योगपति, श्री परशुराम ज्ञानपीठ के उद्घाटन समारोह का हिस्सा बनेंगे


जयपुर में जुटेंगे विप्र उद्योगपति, श्री परशुराम ज्ञानपीठ के उद्घाटन समारोह का हिस्सा बनेंगे

जयपुर। मातृभूमि राजस्थान के विकास, शिक्षा, संस्कार और स्वावलंबन की दिशा में समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प लिए देशभर के नामचीन विप्र उद्योगपति और व्यवसायी 5 सितम्बर को जयपुर में जुटेंगे। यह सभी 6 सितम्बर को होने वाले नव निर्मित श्री परशुराम ज्ञानपीठ के भव्य उद्घाटन समारोह में भाग लेने आ रहे हैं।

उद्घाटन समारोह की पूर्व संध्या पर 5 सितम्बर को राजस्थान कन्वेंशन सेंटर में वंदन पर्व का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन विप्र चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (VCCI) द्वारा किया जा रहा है, जो विप्र फाउंडेशन का आनुषंगिक संगठन है। इसमें उद्योगपतियों के अनुभव और विचार साझा किए जाएंगे।

राजस्थान राइजिंग समिट से जुड़ा मंथन

इस विचार मंथन को आगामी दिसंबर 2025 में प्रस्तावित राजस्थान राइजिंग समिट से भी जोड़ा जा रहा है। माना जा रहा है कि इस मंच के जरिए विप्र उद्योगपति राजस्थान के सर्वांगीण विकास में अपनी भूमिका को और सशक्त बनाएंगे। यह आयोजन विप्र उद्यमियों के अपनी माटी से जुड़ाव और सामाजिक जिम्मेदारी को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

नामचीन उद्योगपति करेंगे शिरकत

इस आयोजन में देशभर से कई उद्योगपति और व्यवसायी भाग लेंगे, जिनमें प्रमुख नाम शामिल हैं –

  • राजस्थान फाउंडेशन असम चैप्टर अध्यक्ष रतन शर्मा

  • बैद्यनाथ आयुर्वेद भवन से सुरेश शर्मा

  • लॉजिस्टिक किंग बनवारीलाल सोती

  • वक्रांगी के वेदांत नंदवाना

  • मधुश्री ग्रुप के पवन हिसारिया

  • मिराज समूह से मंत्रराज पालीवाल

  • विमानन सेवा से जुड़े जितेन्द्र कुमार भारद्वाज
    विक्की जयपुर चैप्टर अध्यक्ष नवीन शर्मा ने बताया कि विप्र उद्योगपतियों के सम्मान में विशेष रात्रिभोज आयोजित होगा। वहीं महामंत्री गौरव लाटा ने कहा कि कार्यक्रम में राजस्थानी थीम की विशेष झलक देखने को मिलेगी। अतिथियों का स्वागत राजस्थानी साफा पहनाकर किया जाएगा और ज्ञानपीठ निर्माण में सहयोग देने वालों का सम्मान भी किया जाएगा।

Previous
Next

Related Posts