



जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को बड़ा फैसला लेते हुए भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के बागीदौरा विधायक जयकृष्ण पटेल के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस फैसले के बाद अब भ्रष्टाचार के मामले में उनके खिलाफ विधिवत मुकदमा चल सकेगा।
अभियोजन स्वीकृति मिलने के बाद अब संबंधित जांच एजेंसी कोर्ट में चार्जशीट पेश कर सकेगी। इससे पहले इस मामले की प्रारंभिक जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने की पुष्टि हो चुकी थी। अब अदालत में विधिवत मुकदमा चलेगा और विधायक पटेल को कानूनी प्रक्रिया का सामना करना होगा।
इस मामले ने राजस्थान की राजनीति में खलबली मचा दी है। जयकृष्ण पटेल की गिरफ्तारी के बाद से ही विपक्ष लगातार सरकार पर दबाव बना रहा था कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई हो। अब अभियोजन स्वीकृति मिलने से इस केस की सुनवाई तेज होने की उम्मीद है।