सरकारी मुख्य सचेतक ने राहुल गांधी को बताया ‘गालीबाज’
जयपुर। राजस्थान विधानसभा सत्र के दौरान सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सरकारी मुख्य सचेतक जागेश्वर गर्ग ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘गालीबाज’ करार दिया।
“गालीबाज राहुल गांधी, गालीबाज कांग्रेस”: मीडिया से बातचीत में जागेश्वर गर्ग ने कहा कि गालीबाज राहुल गांधी हैं, गालीबाज कांग्रेस है और इसका रिकॉर्ड मौजूद है। इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर घूम रहे हैं। गर्ग ने दावा किया कि कांग्रेस नेताओं की राजनीतिक भाषा मर्यादित नहीं रह गई है और जनता इसके सबूत देख रही है।
राजनीतिक माहौल गरमाया: विधानसभा के मानसून सत्र में पहले दिन ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई। कांग्रेस विधायकों ने सदन में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ो’ के नारे लगाए, तो भाजपा विधायकों ने पलटवार करते हुए ‘गालीबाज राहुल गांधी’ के नारे लगाए। अब सरकारी मुख्य सचेतक के बयान से यह विवाद और गहराने की संभावना है।