Saturday, 29 August 2026

जयपुर में फिल्म प्रमोशन इवेंट के दौरान राजमंदिर सिनेमा हॉल में हादसा टला, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर बाल-बाल बचे


जयपुर में फिल्म प्रमोशन इवेंट के दौरान राजमंदिर सिनेमा हॉल  में हादसा टला, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर बाल-बाल बचे

जयपुर। फिल्म 'परम सुंदरी' के प्रमोशन के लिए मंगलवार को जयपुर पहुंचे बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को इवेंट के दौरान अचानक हुई सुरक्षा चूक का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम राजमंदिर सिनेमा हॉल (पांच बत्ती) में आयोजित किया गया था।

फायर क्रैकर्स से मंच पर मची अफरा-तफरी

इवेंट के दौरान अचानक मंच पर फायर क्रैकर्स चलाए गए। चिंगारियां सीधे स्टार्स के करीब गिरीं।अचानक धमाके और चिंगारियों से जाह्नवी कपूर घबरा गईं और खुद को बचाने के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा के पीछे छिपने की कोशिश करने लगीं।इसी बीच मंच पर दो जगह आग लग गई।सिद्धार्थ मल्होत्रा ने तुरंत आसपास मौजूद लोगों को आग की तरफ ध्यान दिलाया। जाह्नवी ने भी उन्हें दूसरी जगह लगी आग के बारे में बताया।

तात्कालिक कार्रवाई से बचा बड़ा हादसा

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पैर से आग बुझाने की कोशिश की।अफरा-तफरी के बीच जाह्नवी मंच से नीचे उतर गईं।जब हालात सामान्य हुए तो वह फिर से मंच पर वापस आईं।गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई और न ही कोई बड़ा नुकसान हुआ।हालात काबू में आने के बाद दोनों स्टार्स ने दर्शकों के साथ फिल्म से जुड़ी बातें साझा कीं और जयपुर को लेकर अपने अनुभव बताए। दर्शकों ने सिद्धार्थ और जाह्नवी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

Previous
Next

Related Posts