Saturday, 29 August 2026

वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन: 6 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल, यात्रा स्थगित


वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन: 6 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल, यात्रा स्थगित

कटरा, जम्मू-कश्मीर। प्रसिद्ध वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर सोमवार को अर्धकुमारी के पास बड़ा हादसा हो गया। इस भूस्खलन (लैंडस्लाइड) में अब तक 6 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है जबकि 14 लोग घायल हो गए हैं।

घायलों का इलाज जारी: हादसे के तुरंत बाद राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।सभी घायलों को नजदीकी कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, कटरा में भर्ती कराया गया है।प्रशासन ने घायलों को बेहतर इलाज के लिए आवश्यक संसाधन मुहैया करवाए हैं।

यात्रा स्थगित: हादसे के बाद एहतियातन वैष्णो देवी यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। भारी बारिश और पहाड़ों से लगातार गिर रहे मलबे के कारण आगे भी खतरा बना हुआ है।

प्रशासन की सतर्कता: स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन दल घटनास्थल पर मौजूद हैं।यात्रा मार्ग को सुरक्षित करने के बाद ही श्रद्धालुओं की आवाजाही दोबारा शुरू की जाएगी।फिलहाल यात्रियों को कटरा से ऊपर नहीं भेजा जा रहा है।

    Previous
    Next

    Related Posts