Saturday, 29 August 2026

युवती से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज


युवती से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

जयपुर। जयपुर के झोटवाड़ा थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज किया है।

शिकायत में लगाए गंभीर आरोप: पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि 28 अक्टूबर 2024 को वह घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। रास्ते में उसे मनोहर कुमावत मिला, जिसने जबरन उसे पास के एक होटल में ले जाकर गलत काम किया।

इस दौरान आरोपी ने अपने मोबाइल से पीड़िता का अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए। घटना के बाद पीड़िता घर लौट गई लेकिन डर के कारण उसने किसी को इस बारे में नहीं बताया।

लगातार ब्लैकमेल और धमकी: पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद से आरोपी मनोहर कुमावत और उसके साथी बलराज कुमावत निरंतर उसे फोन कर धमका रहे हैं।आरोपी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसों की मांग कर रहे थे।आरोपियों की धमकियों और ब्लैकमेल से परेशान होकर युवती ने आखिरकार हिम्मत जुटाकर झोटवाड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई।झोटवाड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों की तलाश में विशेष टीमें गठित की गई हैं।जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कानून के तहत सख्त कार्रवाई: पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों पर दुष्कर्म, ब्लैकमेल और आईटी एक्ट से जुड़े प्रावधानों के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी और दोषियों को कठोर सजा दिलाई जाएगी।

Previous
Next

Related Posts