Saturday, 29 August 2026

रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मेले के लिए रेलवे चलाएगा मेला स्पेशल ट्रेन, श्रद्धालुओं को होगी सुविधा


रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मेले के लिए रेलवे चलाएगा मेला स्पेशल ट्रेन, श्रद्धालुओं को होगी सुविधा

सवाई माधोपुर। रणथंभौर दुर्ग स्थित भगवान त्रिनेत्र गणेश मंदिर में लगने वाला तीन दिवसीय लक्खी मेला 26 अगस्त से शुरू हो गया है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित इस मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे ने सवाई माधोपुर और जयपुर के दुर्गापुरा स्टेशन के बीच मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन 26 अगस्त से 29 अगस्त तक दोनों दिशाओं में कुल चार-चार ट्रिप करेगी।

भीड़ को संभालने के लिए रेलवे की तैयारी:उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि मेले के दौरान मंदिर तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रा को आसान बनाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी जा रही है।

ट्रेन का शेड्यूल: गाड़ी संख्या 09767 सवाई माधोपुर–दुर्गापुरा मेला स्पेशल: 26 अगस्त से 29 अगस्त तक प्रतिदिन सवाई माधोपुर से रात 9:35 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मध्यरात्रि 12:20 बजे दुर्गापुरा पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 09768 दुर्गापुरा–सवाई माधोपुर मेला स्पेशल: 27 अगस्त से 30 अगस्त तक प्रतिदिन दुर्गापुरा से रात 1:20 बजे रवाना होगी।यह ट्रेन सुबह 3:45 बजे सवाई माधोपुर पहुंचेगी।

ट्रेन के ठहराव और डिब्बों की संख्या: यह स्पेशल ट्रेन बीच में चौथ का बरवाड़ा, ईसरदा, वनस्थली निवाई और सांगानेर स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में कुल 14 डिब्बे होंगे, जिनमें 12 द्वितीय साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बे शामिल होंगे।

रेलवे की इस विशेष सुविधा से जयपुर और आसपास के इलाकों से आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। रात को यात्रा कर श्रद्धालु आसानी से मेले में शामिल हो सकेंगे और वापसी की ट्रेन से सुबह तक अपने घर लौट पाएंगे।

Previous
Next

Related Posts