Saturday, 29 August 2026

देवी भागवत कथा का पोस्टर विमोचन: अजमेर में स्वामी विशोकानंद भारती पहली बार होगा भागवत कथा का आयोजन


देवी भागवत कथा का पोस्टर विमोचन: अजमेर में स्वामी विशोकानंद भारती पहली बार होगा भागवत कथा का आयोजन

अजमेर। अजमेर के धार्मिक इतिहास में पहली बार महानिर्वाणी अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती जी महाराज के पावन मुखारविंद से होने जा रही श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का पोस्टर विमोचन रविवार को वैशालीनगर स्थित तपस्वी भवन में सम्पन्न हुआ।

28 अगस्त से 6 सितंबर तक कथा का आयोजन

सनातन धर्म रक्षा संघ के अध्यक्ष एवं पूर्व न्यायाधीश अजय शर्मा ने बताया कि कथा का आयोजन 28 अगस्त से 6 सितंबर तक प्रेम प्रकाश आश्रम में प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक होगा। इसमें देशभर से संत-महात्मा, विद्वान और श्रद्धालु भाग लें

भागवत कथा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं: स्वामी विशोकानंद भारती

पोस्टर विमोचन समारोह में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती ने कहा कि भागवत कथा का श्रवण मात्र धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि मानव जीवन को धर्म, भक्ति और समाजसेवा की दिशा में प्रेरित करने का माध्यम है। यह कथा सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार और समाज की आध्यात्मिक उन्नति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध यूरोलॉजिस्ट डॉ. कुलदीप शर्मा, विजय कुमार शर्मा, देवेंद्र त्रिपाठी, ब्रजेश गौड़, प्रकाश खन्ना, वरिष्ठ समाजसेवी टीकमचंद मोरयानी, रामसिंह उदावत, सरला शर्मा, गायत्री शर्मा, संजू खटीक, अरुणा भास्कर, महावीर कुमावत सहित अनेक श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

प्रेम प्रकाश आश्रम में भी पोस्टर विमोचन किया गया, जिसमें साईं राजू राम और साईं भगत प्रकाश उपस्थित रहे। विमोचन समारोह में उपस्थित श्रद्धालुओं ने कथा आयोजन को अजमेर की धार्मिक धरोहर और सांस्कृतिक गौरव बताते हुए उत्साह और श्रद्धा से भाग लेने का संकल्प व्यक्त किया।

    Previous
    Next

    Related Posts