Saturday, 29 August 2026

जयपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 25 और 26 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद


जयपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 25 और 26 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद

जयपुर। जयपुर में रविवार को लगातार दूसरे दिन हुई मूसलधार बारिश से शहर के कई इलाके पानी-पानी हो गए। सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया, जिससे आमजन को यातायात में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। विशेष रूप से भांकरोटा क्षेत्र में जलभराव इतना ज्यादा हो गया कि वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को आवाजाही में दिक्कत हुई।

कलक्टर ने स्कूलों में घोषित की दो दिन की छुट्टी

भारी बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र सोनी ने आदेश जारी कर 25 और 26 अगस्त को छुट्टी घोषित कर दी है। इस दौरान प्री-प्राइमरी से लेकर 12वीं तक के सभी सरकारी व गैर-सरकारी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

गोविंदगढ़ और चाकसू में बिगड़े हालात

गोविंदगढ़ क्षेत्र में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।ढोंढसर-नाडियावाली को जोड़ने वाली सड़क, जो मात्र तीन महीने पहले बनाई गई थी, भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गई।चाकसू क्षेत्र में दूदू-दौसा स्टेट हाइवे पर कोटखावदा रोड पर बहाव के कारण नाले के ऊपर बनी सड़क पर से एक ट्रक बहाव में फंसकर नीचे उतर गया।

मौसम विभाग का अलर्ट:

मौसम विभाग के अनुसार चौमू क्षेत्र में सबसे ज्यादा 171 मिमी (7 इंच) बारिश दर्ज की गई।गोविंदगढ़ में भी भारी बारिश दर्ज हुई।विभाग ने जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है। साथ ही नागरिकों को सतर्क और सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है।


Previous
Next

Related Posts