



जयपुर। महिला सुरक्षा सप्ताह (20–26 अगस्त) के अंतर्गत जयपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'सशक्त नारी, जिम्मेदारी हमारी' अभियान की शुरुआत वार्ड नंबर 74 कांग्रेस पार्षद हेमा सिंघानिया ने की। यह कार्यक्रम अमृत नगर, मानसरोवर स्थित प्रभात पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित हुआ।
पार्षद हेमा सिंघानिया ने उपस्थित माताओं-बहनों से अपील की कि वे ऐसे अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें। उन्होंने कहा कि सशक्त नारी ही सुरक्षित समाज की नींव है। जब महिलाएं जागरूक और आत्मनिर्भर होंगी, तभी समाज प्रगति की राह पर आगे बढ़ेगा।”

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मेंADCP HQ शिल्पा चौधरी ,ACP कंट्रोल रूम नतीशा,SHO महेश नगर गुंजन वर्मा और SI इंद्रामौजूद रहीं। सभी ने महिलाओं को समाज में आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस की योजनाओं और उपायों की जानकारी दी।