Saturday, 29 August 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक के समय में बदलाव: अब 23 अगस्त को शाम 4:30 बजे कैबिनेट बैठक


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक के समय में बदलाव: अब 23 अगस्त को शाम 4:30 बजे कैबिनेट बैठक

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक का समय बदल दिया गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह बैठक 23 अगस्त को दोपहर 2:30 बजे होनी थी, लेकिन अब यह शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित होगी।

कैबिनेट बैठक के तुरंत बाद शाम 5:30 बजे मंत्री परिषद की बैठक होगी।

बैठक का एजेंडा

बैठक में विधानसभा सत्र से संबंधित एजेंडे पर चर्चा की जाएगी। सरकार जिन विधेयकों को सदन में पेश करने वाली है, उन पर अंतिम विचार-विमर्श होगा। साथ ही, भारी बारिश से प्रभावित जिलों (कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर और टोंक) की स्थिति और राहत कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी।

Previous
Next

Related Posts