मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 23 अगस्त को कैबिनेट और मंत्री परिषद की बैठक: विधानसभा सत्र के एजेंडे और बारिश प्रभावित जिलों की स्थिति पर चर्चा
जयपुर।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में 23 अगस्त शनिवार को दोपहर 2:00 बजे मुख्यमंत्री कार्यालय में कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित की जाएगी। इसके तुरंत बाद दोपहर 3:00 बजे मंत्री परिषद की बैठक भी मुख्यमंत्री कार्यालय में होगी।
विधानसभा सत्र को लेकर रणनीति तैयार होगी: कैबिनेट बैठक में आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्तुत किए जाने वाले बिलों और बिजनेस एजेंडे पर विचार-विमर्श कर उसे अंतिम रूप दिया जाएगा। साथ ही, मुख्यमंत्री शर्मा अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों को सदन में उठने वाले मुद्दों पर ठोस तैयारी और रणनीतिक जवाब देने के निर्देश देंगे।
बारिश प्रभावित जिलों की स्थिति पर चर्चा: प्रदेश में लगातार भारी वर्षा से कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर और टोंक में बिगड़े हालात पर भी कैबिनेट और मंत्री परिषद की बैठक में विस्तृत चर्चा होगी।