Saturday, 29 August 2026

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात: कोटा, बूंदी और सवाई माधोपुर सबसे अधिक प्रभावित, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना तैनात


भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात: कोटा, बूंदी और सवाई माधोपुर सबसे अधिक प्रभावित, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना तैनात
सवाई माधोपुर में नेशनल हाईवे-552 पर तेज बारिश के कारण पुलिया टूटी और ट्रैफिक हुआ बाधित

जयपुर। राजस्थान में लगातार हो रही भारी बारिश ने कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। विशेष रूप से कोटा, बूंदी और सवाई माधोपुर जिलों में कई गांव टापू बन गए हैं और जिला मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह कट गया है।

हाईवे और एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक बाधित

  • टोंक के देवली में जयपुर-कोटा हाईवे पर पानी भर जाने से यातायात प्रभावित हुआ।

  • कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक रोक दिया गया है और कराडिया टोल प्लाजा पर सुरक्षा के लिए बैरिकेड लगाए गए हैं।

बाढ़ की स्थिति को देखते हुए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना की मदद ली गई है। टीमें गांव-गांव जाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही हैं।

स्कूल बंद और बांधों के गेट खोले गए

  • चित्तौड़गढ़, बारां, टोंक, सवाई माधोपुर, झालावाड़, कोटा, बूंदी, डूंगरपुर और भीलवाड़ा जिलों में शनिवार को स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई।

  • बूंदी के नैनवां में मात्र 9 घंटे में 13 इंच बारिश दर्ज की गई।

  • जयपुर और सुजानगढ़ (चूरू) में तेज बारिश से दुकानों और सड़कों पर पानी भर गया।

  • बीसलपुर बांध के 6 गेट और कोटा बैराज के 2 गेट खोलकर अतिरिक्त पानी की निकासी की जा रही है।

मौसम विभाग ने शनिवार को 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

Previous
Next

Related Posts