Saturday, 29 August 2026

पूर्व कैबिनेट मंत्री ममता भूपेश को PCC में अनुसूचित जाति विभाग की प्रदेशाध्यक्ष किया नियुक्त


पूर्व कैबिनेट मंत्री ममता भूपेश को PCC में अनुसूचित जाति विभाग की प्रदेशाध्यक्ष किया नियुक्त

जयपुर। राजस्थान की पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती ममता भूपेश को प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अनुसूचित जाति (SC) विभाग का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को कांग्रेस संगठन में सामाजिक न्याय और दलित वर्ग के सशक्त नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

ममता भूपेश पहले भी महिला एवं बाल विकास मंत्री के रूप में अपनी कार्यशैली और सक्रियता के लिए जानी जाती रही हैं। कांग्रेस संगठन ने उन पर भरोसा जताते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है, जिससे आगामी चुनावी रणनीतियों और संगठन विस्तार में अनुसूचित जाति वर्ग की भागीदारी को और मज़बूती मिलेगी।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, उनकी नियुक्ति से SC विभाग में नई ऊर्जा का संचार होगा और स्तर पर कांग्रेस की पकड़ मजबूत होगी।

Previous
Next

Related Posts