Thursday, 21 August 2025

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला, आरोपी हिरासत में


दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला, आरोपी हिरासत में

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर सोमवार को जनसुनवाई के दौरान हमला करने की कोशिश की गई। घटना सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर हुई। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री पर पत्थर जैसी वस्तु से वार करने का प्रयास किया, लेकिन सुरक्षाकर्मियों और मौजूद लोगों ने उसे तुरंत काबू कर लिया।

शिकायत लेकर आया, फिर किया हमला

जानकारी के अनुसार, जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति अपनी शिकायत लेकर मुख्यमंत्री के पास पहुंचा। बातचीत के बीच उसने अचानक मुख्यमंत्री पर हमला करने की कोशिश की और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। हमलावर की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है। वह हाथ में कुछ कागज लिए हुए था।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मुख्यमंत्री की सुरक्षा टीम ने तुरंत स्थिति को संभालते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।

राजनीतिक कनेक्शन की जांच

सूत्रों के अनुसार, हमलावर के किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस इस एंगल को भी ध्यान में रखते हुए गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की पूरी छानबीन के बाद ही साफ हो पाएगा कि आरोपी की मंशा क्या थी और क्या इसके पीछे कोई साजिश थी।

    Previous
    Next

    Related Posts