Thursday, 21 August 2025

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दिल्ली दौरा: 3 केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों संग बैठक, विकास योजनाओं पर होगा फोकस


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दिल्ली दौरा: 3 केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों संग बैठक, विकास योजनाओं पर होगा फोकस

दिल्ली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार सुबह 11 बजे विशेष विमान से रवाना होकर दिल्ली पहुंचे। मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रदेश के विकास और केंद्र की योजनाओं के अधिकतम लाभ को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री शर्मा तीन केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। इनमें शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता के कैबिनेट मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, श्रम और रोजगार एवं युवा मामले तथा खेल मंत्री मनसुख लक्ष्मणभाई मंडाविया, और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल शामिल हैं। इन मुलाकातों में राजस्थान को केंद्र सरकार की योजनाओं और परियोजनाओं से अधिक से अधिक सहयोग दिलाने पर चर्चा होगी।

मुख्यमंत्री शर्मा शाम को दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस में राजस्थान से भाजपा सांसदों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में प्रदेश के विकास, केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनता तक उनके लाभ को पहुँचाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि राजस्थान में इस समय डबल इंजन की सरकार कार्यरत है। मुख्यमंत्री का विज़न है कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से प्रदेश की जनता को अधिकतम लाभ मिले और विकास कार्यों को गति प्रदान की जा सके।

Previous
Next

Related Posts