Saturday, 29 August 2026

जोधपुर-दिल्ली रूट पर जल्द दौड़ सकती है वंदे भारत एक्सप्रेस, रेल मंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन


जोधपुर-दिल्ली रूट पर जल्द दौड़ सकती है वंदे भारत एक्सप्रेस, रेल मंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन

जोधपुर-दिल्ली रेल मार्ग के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आने वाली है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सोमवार को नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने का आग्रह किया।

सुबह-शाम आवागमन की सुविधा पर जोर

शेखावत ने प्रस्ताव रखा कि ट्रेन सुबह जल्दी जोधपुर से प्रस्थान करे और उसी दिन शाम को दिल्ली से वापसी की व्यवस्था हो। इससे यात्रियों को एक ही दिन में आवागमन की सुविधा मिलेगी और समय की बचत होगी।

लंबे समय से चली आ रही मांग

उन्होंने कहा कि यह सुझाव यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग के अनुरूप है। अगर यह लागू होता है तो जोधपुर व जयपुर सहित अनेक जिलों को राजधानी दिल्ली से तेज, सुरक्षित और आधुनिक रेल संपर्क मिलेगा। इससे व्यापार, शिक्षा और पर्यटन को भी महत्वपूर्ण गति मिलने की उम्मीद है।

रेल मंत्री की सकारात्मक प्रतिक्रिया

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शेखावत के सुझाव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की और आश्वासन दिया कि जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए इस पर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि निकट भविष्य में इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस की औपचारिक घोषणा की जा सकती है।

    Previous
    Next

    Related Posts