Saturday, 29 August 2026

बिहार विधानसभा चुनाव में नई पारी: तेजप्रताप यादव लड़ेंगे जनशक्ति जनता दल से चुनाव


बिहार विधानसभा चुनाव में नई पारी: तेजप्रताप यादव लड़ेंगे जनशक्ति जनता दल से चुनाव

पटना। बिहार की सियासत में बड़ा बदलाव सामने आया है। RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव अब नई पार्टी जनशक्ति जनता दल से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

इस पार्टी की स्थापना तेजप्रताप के करीबी बालेंद्र दास ने वर्ष 2024 में की थी और लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। उस समय पार्टी का चुनाव चिन्ह बांसुरी था। पार्टी के अध्यक्ष बालेंद्र दास और राष्ट्रीय महासचिव प्रशांत प्रताप हैं। सोमवार को चुनाव आयोग ने जनशक्ति जनता दल को मान्यता प्रदान कर दी।

तेजप्रताप यादव सोमवार को स्वयं चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंचे और करीब 30 मिनट तक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात की। आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि यह पार्टी अब तेजप्रताप यादव के नाम पर रजिस्टर हो गई है।

तेजप्रताप यादव का यह कदम बिहार की सियासत में नए समीकरण बनाने वाला माना जा रहा है। माना जा रहा है कि वे अब अपने राजनीतिक करियर की नई शुरुआत इस पार्टी के साथ करेंगे।

    Previous
    Next

    Related Posts