Saturday, 29 August 2026

जयपुर सेंट्रल जेल में बंदी की मौत, हाल ही में किडनैपिंग-लूट के केस में हुआ था गिरफ्तार


जयपुर सेंट्रल जेल में बंदी की मौत, हाल ही में किडनैपिंग-लूट के केस में हुआ था गिरफ्तार

जयपुर। जयपुर सेंट्रल जेल में रविवार सुबह एक 19 वर्षीय बंदी की मौत हो गई। मृतक की पहचान यश राठौड़ उर्फ कालू (निवासी – हाथोज, कालवाड़ रोड) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, तबीयत अचानक बिगड़ने पर उसे SMS हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लालकोठी थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।

7 दिन पहले हुआ था अरेस्ट: एसीपी (सदर) धर्मवीर सिंह ने बताया कि यश राठौड़ को 8 अगस्त को उसके दो साथियों सूरज सिंह उर्फ शेरू (23) और सोनू बैरवा (21) के साथ सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उस पर हनुमानगढ़ के नोहर निवासी पंकज कुमार के किडनैपिंग और लूट का आरोप था।

किडनैपिंग और लूट का मामला: पुलिस के अनुसार, पंकज कुमार 8 अगस्त की रात जयपुर रेलवे जंक्शन से बहन के घर बाइक कैब से जा रहा था। धाबास पुलिया के पास आरोपियों ने उसका किडनैप कर लिया। उसे जान से मारने की धमकी देकर 3,000 रुपए नकद और 16,300 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर लूट लिए गए थे।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया था कि उन्होंने यह वारदात राखी पर बहनों को गिफ्ट देने के लिए पैसों की जरूरत के चलते की थी। पुलिस ने तीनों को अरेस्ट कर न्यायिक हिरासत (JC) में भेजा था।

Previous
Next

Related Posts