Saturday, 29 August 2026

जेडीए में ‘समाधान शिविर’: 410 पेंडिंग मामलों पर हुई कार्रवाई, 188 का मौके पर निस्तारण


जेडीए में ‘समाधान शिविर’: 410 पेंडिंग मामलों पर हुई कार्रवाई, 188 का मौके पर निस्तारण

जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) में आमजन से जुड़े कार्यों को पारदर्शी और सरल बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन और ई-फाइलिंग सिस्टम शुरू किया गया था। लेकिन समय पर निस्तारण न होने और ड्यू डेट निकल जाने से आमजन की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए जेडीसी आनंदी ने विशेष “समाधान शिविर” का आयोजन कराया।

नागरिक सेवा केंद्र में आयोजित शिविर: जेडीए के नागरिक सेवा केंद्र में लगाए गए इस शिविर में पेंडिंग मामलों से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों को बुलाया गया। साथ ही, संबंधित आवेदकों को भी सूचना भेजकर उपस्थित होने के लिए कहा गया। शिविर में लंबित फाइलों की खामियों को दूर कर मौके पर ही उनका डिस्पोजल किया गया।

410 पेंडिंग फाइलों पर हुई कार्रवाई: जेडीसी आनंदी ने बताया कि लंबे समय से पेंडिंग 410 प्रकरणों को इस शिविर में शामिल किया गया। इनमें से कई मामलों में आवेदक जेडीए के लगातार चक्कर काट रहा था लेकिन उसका निस्तारण नहीं हो सका था।

134 प्रकरणों में आवेदक स्वयं उपस्थित हुए।188 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। 37 मामलों को नियमानुसार कार्रवाई न होने के कारण रद्द कर दिया गया। 105 मामलों में आवेदकों से अतिरिक्त दस्तावेज और जानकारी मांगी गई। जेडीसी ने कहा कि इस तरह के समाधान शिविर भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे ताकि पेंडिंग मामलों की संख्या कम हो और आमजन के कार्य समय पर पूरे हो सकें। हालांकि, अगले शिविरों की समय-सीमा अभी तय नहीं की गई है।

Previous
Next

Related Posts