एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला भारत लौटे, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
दिल्ली। लखनऊ के एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला रविवार सुबह अमेरिका से भारत लौट आए। उनका विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा, जहां केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर शुभांशु के पिता शंभु दयाल शुक्ला भी मौजूद रहे।
पीएम मोदी से मुलाकात और आगे का कार्यक्रम: सूत्रों के अनुसार शुभांशु शुक्ला आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं। इसके बाद वे बेंगलुरु रवाना होंगे, जहां 23 अगस्त को होने वाले इसरो के इंटरनेशनल स्पेस-डे सेलिब्रेशन में शामिल होंगे।
25 अगस्त को लखनऊ पहुंचने की संभावना: शुभांशु 25 अगस्त को अपने गृह नगर लखनऊ पहुंच सकते हैं। उनके परिवार और स्थानीय लोगों में इस खबर को लेकर उत्साह है।