Saturday, 29 August 2026

जयपुर में दहेज प्रताड़ना का दर्दनाक मामला: मां-बेटी ने लगाई छलांग, बच्ची की मौत, पति गिरफ्तार


जयपुर में दहेज प्रताड़ना का दर्दनाक मामला: मां-बेटी ने लगाई छलांग, बच्ची की मौत, पति गिरफ्तार

जयपुर। जयपुर में दहेज प्रताड़ना से जुड़ा एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। मुरलीपुरा इलाके में 32 वर्षीय मंजू मीणा ने अपनी 5 वर्षीय बेटी प्रियांशी को गोद में लेकर घर की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। जमीन पर गिरने से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। फिलहाल मंजू का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

महिला के भाई ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी बहन को लंबे समय से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उसने यह भी आरोप लगाया कि बहन को छलांग लगाने के लिए मजबूर किया गया या छत से धक्का दिया गया। मामले में मुरलीपुरा थाना पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है।

मुरलीपुरा SHO वीरेंद्र कुरील ने बताया कि यह घटना 14 अगस्त की है। बच्ची प्रियांशी की मौत हो गई है और उसकी मां मंजू मीणा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Previous
    Next

    Related Posts