Saturday, 29 August 2026

चुनाव आयोग ने वोट चोरी के आरोपों को किया खारिज, कहा– सबूत दो या देश से माफी मांगो


चुनाव आयोग ने वोट चोरी के आरोपों को किया खारिज, कहा– सबूत दो या देश से माफी मांगो

नई दिल्ली। चुनाव आयोग (EC) ने रविवार को नेशनल मीडिया सेंटर, नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष के वोट चोरी संबंधी आरोपों पर कड़ा जवाब दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि “PPT प्रेजेंटेशन में दिखाया गया डेटा चुनाव आयोग का नहीं है। ऐसे आरोप लगाने वाले या तो हलफनामा पेश करें या फिर पूरे देश से माफी मांगें। सात दिन में हलफनामा नहीं दिया गया तो आरोपों को निराधार माना जाएगा।”

सभी दल बराबर, किसी के साथ साठगांठ नहीं – CEC

CEC ज्ञानेश कुमार ने विपक्षी दलों के साथ साठगांठ के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि चुनाव आयोग के लिए “न कोई पक्ष है और न विपक्ष, सभी राजनीतिक दल बराबर हैं।” उन्होंने कहा कि यदि सही समय पर त्रुटि सुधार का आवेदन नहीं किया जाता और बाद में “वोट चोरी” जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर जनता को गुमराह किया जाता है, तो यह लोकतंत्र का अपमान है।

मतदाताओं को गुमराह करना लोकतंत्र का अपमान: ज्ञानेश कुमार ने कहा कि कुछ मतदाताओं ने भी वोट चोरी की शिकायतें की थीं, लेकिन सबूत मांगने पर जवाब नहीं मिला। उन्होंने कहा कि ऐसे निराधार आरोपों से चुनाव आयोग डरने वाला नहीं है। “चुनाव आयोग के कंधे पर बंदूक रखकर मतदाताओं को निशाना बनाया जा रहा है। हम साफ करना चाहते हैं कि चुनाव आयोग निडर होकर गरीब, अमीर, बुजुर्ग, महिला, युवा, हर धर्म और वर्ग के साथ मजबूती से खड़ा था, खड़ा है और खड़ा रहेगा।”

राहुल गांधी का आरोप:प्रतिपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 7 अगस्त को EC पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि “वोट चोरी हो रहे हैं। हमारे पास सबूत है कि चुनाव आयोग भाजपा के लिए चोरी में शामिल है।” इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में भारी बवाल मच गया था। अब चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए आधिकारिक रूप से इन आरोपों को खारिज कर दिया है।

    Previous
    Next

    Related Posts