अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने चौमूं विधायक डॉ. शिखा मील बराला को संगठन में नई जिम्मेदारी दी है। उन्हें कांग्रेस के सृजन अभियान के तहत पंजाब का ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर डॉ. बराला ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे इस भरोसे को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगी। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और पंजाब प्रभारी सुखजिंदर रंधावा का विशेष धन्यवाद जताया। साथ ही राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का भी आभार जताया।
चौमूं विधायक डॉ. शिखा मील बराला को संगठनात्मक मजबूती और जमीनी स्तर पर सक्रियता के लिए जाना जाता है। विधायक के रूप में उन्होंने जनता के बीच गहरा जुड़ाव और विकास कार्यों में संवेदनशीलता के कारण अलग पहचान बनाई है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं का मानना है कि उनके अनुभव से पंजाब में पार्टी को संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी। इस नियुक्ति को लेकर पार्टीजनों में खुशी का माहौल है और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।