Saturday, 16 August 2025

नगालैंड के राज्यपाल ला गणेशन का निधन, चेन्नई के अस्पताल में ली अंतिम सांस


नगालैंड के राज्यपाल ला गणेशन का निधन, चेन्नई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

नगालैंड के राज्यपाल ला गणेशन का शुक्रवार को निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे। चेन्नई के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। कोहिमा राजभवन के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि 8 अगस्त को गणेशन चेन्नई स्थित अपने घर पर अचानक बेहोश हो गए थे और इस दौरान उनके सिर में गंभीर चोट लग गई थी।

गंभीर हालत में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती किया और गहन निगरानी में रखा। इलाज के दौरान उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका और शुक्रवार को उनका निधन हो गया।

ला गणेशन को 12 फरवरी 2023 को नगालैंड का 21वां राज्यपाल नियुक्त किया गया था। उन्होंने उसी वर्ष 20 फरवरी 2023 को पदभार ग्रहण किया था। राज्यपाल बनने से पहले वे राजनीति और सामाजिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभा चुके थे।

उनके निधन की खबर से नगालैंड समेत पूरे देश में शोक की लहर है। कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।



    Previous
    Next

    Related Posts