Saturday, 29 August 2026

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को जन-जन तक पहुंचाने भाजपा चलाएगी 'हर घर तिरंगा' अभियान, 10 लाख घरों पर लहराएगा तिरंगा


ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को जन-जन तक पहुंचाने भाजपा चलाएगी 'हर घर तिरंगा' अभियान, 10 लाख घरों पर लहराएगा तिरंगा

जयपुर। ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रबल करने के उद्देश्य से भाजपा ने राजस्थान में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू करने की घोषणा की है। इस अभियान की औपचारिक शुरुआत गुरुवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यशाला के माध्यम से हुई, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा सहित बड़ी संख्या में प्रदेशभर के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस अवसर पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा आज के कांग्रेसी नेता पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। जिस कांग्रेस ने आजादी के वक्त देश को तोड़ने का काम किया, वो अब राष्ट्रध्वज की गरिमा और हमारी सेनाओं की उपलब्धियों को भी नहीं समझ पा रही।”

हर घर तिरंगा अभियान का लक्ष्य: 15 अगस्त से पहले 10 लाख घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य।प्रदेश और जिला स्तर पर समर्पित टीमें गठित।शहीद स्मारकों और प्रतिमाओं पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।जन-जन में राष्ट्रप्रेम, सम्मान और एकता की भावना को मजबूत करने का उद्देश्य।
पार्टी की रणनीति:
भाजपा प्रदेश संगठन ने हर घर तिरंगा अभियान को न केवल राष्ट्रभक्ति का प्रतीक, बल्कि सामाजिक संपर्क और जनसंपर्क का प्रभावी माध्यम बनाने की दिशा में कार्ययोजना तैयार की है। यह अभियान ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की विजयगाथा को घर-घर तक पहुंचाने और राष्ट्रीय गौरव को जनसहभागिता से सशक्त करने का कार्य करेगा।

कार्यशाला में सीनियर पार्टी नेताओं ने अभियान की कार्य योजना, ज़मीनी क्रियान्वयन, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की भूमिका और जनसंपर्क के तरीके समझाए। सभी कार्यकर्ताओं से मिशन मोड में अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

Previous
Next

Related Posts