Sunday, 10 August 2025

महिला पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी, भजनलाल शर्मा बोले— 'महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता'


महिला पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी, भजनलाल शर्मा बोले— 'महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता'

जयपुर।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य के विकास और समाज को सही दिशा देने में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। वे गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित 'मुख्यमंत्री संग रक्षाबंधन—मीडिया की बहनों का सम्मान' कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। इस दौरान राज्य की महिला पत्रकारों ने मुख्यमंत्री शर्मा पानी पीता हैग्रामको तिलक कर रक्षा सूत्र बांधा, और मुख्यमंत्री ने बहनों को रक्षाबंधन की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि महिला एक कदम आगे बढ़ेगी तो राजस्थान सौ कदम आगे बढ़ेगा। हमारी सरकार इस आधी आबादी की सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।" उन्होंने महिला पत्रकारों को "राजस्थान की शिल्पकार" बताया और कहा कि वे लोकतंत्र को सशक्त करने में जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रही हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि "आपका यह भाई हर परिस्थिति में आपकी सुरक्षा और सहयोग के लिए तत्पर रहेगा।"

राज्य सरकार की महिला केंद्रित योजनाएं: मुख्यमंत्री शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार महिला कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिनमें शामिल हैं: 450 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर योजना,मा वाउचर योजना के तहत निशुल्क सोनोग्राफी,लाडो प्रोत्साहन योजना,स्कूटी और साइकिल वितरण योजनाएं साथ ही महिला सुरक्षा के लिए राज्य में:कालिका पेट्रोलिंग यूनिट,तीन महिला बटालियन,65 एंटी रोमियो स्क्वॉड और पुलिस थानों में महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र स्थापित किए गए हैं।

नारी सशक्तिकरण को नई उड़ान: मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तीकरण को नई गति मिली है। उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, लखपति दीदी, और नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे अभियानों का उल्लेख किया, जो महिलाओं को सशक्त बना रहे हैं। उन्होंने महिलाओं से नागरिक कर्तव्यों के निर्वहन और सरकारी योजनाओं के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में भागीदारी का आह्वान किया।

महिला पत्रकारों की भावुक प्रतिक्रिया: महिला मीडियाकर्मियों ने मुख्यमंत्री शर्मा को भाई की तरह तिलक लगाकर राखी बांधी और कहा कि "यह पहली बार है जब राज्य की महिला पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी है। यह सरकार की संवेदनशीलता और महिला हितों के प्रति जागरूकता को दर्शाता है।" उन्होंने मुख्यमंत्री के सरल व्यक्तित्व, महिला सुरक्षा, और जनकल्याण योजनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रमुख मीडिया संस्थानों की महिला पत्रकार उपस्थित रहीं।

Previous
Next

Related Posts