Wednesday, 06 August 2025

राहुल गांधी की चीन पर टिप्पणियां तथ्यहीन और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा: सीपी जोशी


राहुल गांधी की चीन पर टिप्पणियां तथ्यहीन और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा: सीपी जोशी

जयपुर। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वह बिना किसी तथ्य के गंभीर राष्ट्रीय सुरक्षा और सीमा सुरक्षा जैसे विषयों पर भ्रामक और गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी करते हैं। उन्होंने कहा कि चीन जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति करना और झूठ फैलाना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि देश की एकता और सुरक्षा के लिए भी सीधा खतरा पैदा करता है।

सीपी जोशी ने राहुल गांधी के उस बार-बार दोहराए गए आरोप को भी खारिज किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि चीन ने भारत की जमीन हड़प ली है और केंद्र सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। जोशी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने स्वयं राहुल गांधी की इन टिप्पणियों को “गंभीर, तथ्यहीन और गैर-जिम्मेदाराना” करार दिया है, जिससे उनकी नीयत और विश्वसनीयता दोनों पर सवाल खड़े हो गए हैं।

जोशी ने कहा कि ऐसे समय में जब देश को एकजुट होकर सीमाओं की रक्षा और सैनिकों के मनोबल को बढ़ाने की जरूरत है, राहुल गांधी जैसे नेता झूठ फैलाकर देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस प्रकार की बेतुकी राजनीति से बचना चाहिए और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे विषयों पर गंभीरता दिखानी चाहिए।



Previous
Next

Related Posts