राजस्थान में कांग्रेस संगठन ने एक महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए राजखेड़ा से कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह आदेश कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देश पर पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जारी किए। यह पद पूर्व में विद्याधर नगर से कांग्रेस प्रत्याशी सीताराम अग्रवाल के भाजपा में शामिल होने के बाद से खाली चल रहा था।
रोहित बोहरा वर्तमान में दूसरी बार विधायक हैं और वे पूर्व वित्तमंत्री प्रद्युमन सिंह के पुत्र हैं। उन्हें पार्टी के भीतर वित्तीय मामलों का जानकार और विश्वसनीय नेता माना जाता है। उनकी नियुक्ति को पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती और वित्तीय अनुशासन के लिहाज़ से एक अहम कदम माना है।
उनकी नियुक्ति के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई दी और आशा जताई कि वे पार्टी की वित्तीय पारदर्शिता और कार्यकुशलता को और सुदृढ़ करेंगे।