Sunday, 03 August 2025

"हरियाली के साथ राष्ट्रवाद की प्रेरणा: मदन राठौड़ और भूपेंद्र यादव ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में किया पौधारोपण"


"हरियाली के साथ राष्ट्रवाद की प्रेरणा: मदन राठौड़ और भूपेंद्र यादव ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में किया पौधारोपण"

अलवर के थानागाजी स्थित उदयनाथ धाम में रविवार को आयोजित वन विहार एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने भाग लेते हुए 'एक पेड़ मां के नाम' और 'हरियालो राजस्थान' अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रसेवा, और संगठन की मजबूती को एक सूत्र में पिरोते हुए जनता को प्रेरित किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया 'एक पेड़ मां के नाम' न केवल एक भावनात्मक पहल है, बल्कि यह हर व्यक्ति को प्रकृति से जोड़ने और मातृभूमि के प्रति श्रद्धा प्रकट करने का एक अवसर भी प्रदान करता है। उन्होंने भूपेंद्र यादव की संगठनात्मक भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि यदि सभी नेता अपने क्षेत्र में उतनी ही सक्रियता से कार्य करें जितनी भूपेंद्र यादव करते हैं, तो राजस्थान में भाजपा को कोई हटा नहीं सकता।

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस अवसर पर भाजपा के विचारात्मक संघर्ष और विकासोन्मुख दृष्टिकोण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी के समय जनसंघ कार्यकर्ताओं पर अत्याचार हुए, लेकिन वे अडिग रहे। उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि भाजपा ने अनुच्छेद 370 को समाप्त कर भारत की एकता को सशक्त किया है। उन्होंने ‘अंधेरा छटेगा, सूरज उगेगा और कमल खिलेगा’ की अटल वाणी को उद्धृत करते हुए भाजपा की विचार यात्रा को राष्ट्रहित में समर्पित बताया।

कार्यक्रम में संभाग प्रभारी नारायण पंचारिया, विधायक जसवंत यादव, देवी सिंह शेखावत, सुखवंत सिंह, रमेश खींची समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने वृक्षारोपण के माध्यम से जन-जागरण और विचारधारा के प्रचार का समन्वय स्थापित किया।

Previous
Next

Related Posts