Saturday, 29 August 2026

जम्मू-कश्मीर में LoC के पास ऑपरेशन 'शिवशक्ति': दो आतंकी ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद


जम्मू-कश्मीर में LoC के पास ऑपरेशन 'शिवशक्ति': दो आतंकी ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास आतंकियों की घुसपैठ की एक और कोशिश को भारतीय सेना ने विफल कर दिया है। मंगलवार देर रात देगवार सेक्टर के मालदीवलन इलाके में तैनात जवानों ने संदिग्ध गतिविधियों को भांपते ही कार्रवाई शुरू की, जिसमें दो आतंकियों को मार गिराया गया। इस एनकाउंटर को 'ऑपरेशन शिवशक्ति' नाम दिया गया है।

सेना ने आतंकियों के पास से तीन हथियार, कई राउंड गोला-बारूद और अन्य सैन्य सामग्री भी बरामद की है। सुरक्षाबलों की तत्परता से एक बड़ा खतरा टल गया है।

गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों में यह सेना की दूसरी बड़ी आतंक विरोधी कार्रवाई है। इससे पहले 28 जुलाई को श्रीनगर के दाचीगाम नेशनल पार्क के पास हरवान इलाके में ऑपरेशन 'महादेव' के तहत तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया था। इनमें पहलगाम हमले का मुख्य आरोपी सुलेमान भी शामिल था।

बाकी दो आतंकियों की पहचान जिबरान और हमजा अफगानी के रूप में हुई, जिनमें से जिबरान 2024 के सोनमर्ग सुरंग प्रोजेक्ट पर हुए आतंकी हमले में शामिल था। ऑपरेशन के दौरान आतंकियों के पास से अमेरिकी M4 कार्बाइन, AK-47 राइफल, 17 अन्य हथियार और ग्रेनेड बरामद किए गए थे।

लगातार हो रही इन सफल कार्रवाईयों से यह स्पष्ट है कि सुरक्षाबल सीमाओं पर पूरी तरह सतर्क हैं और आतंकी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देंगे।

    Previous
    Next

    Related Posts