Saturday, 29 August 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 28 जुलाई जाएंगे दिल्ली, के केंद्रीय मंत्री खट्टर, सीतारमण और पाटिल से मुलाकात के कार्यक्रम


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 28 जुलाई जाएंगे दिल्ली, के केंद्रीय मंत्री खट्टर, सीतारमण और पाटिल से मुलाकात के कार्यक्रम

जयपुर— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार दोपहर बाद नई दिल्ली रवाना हो सकते हैं, जहां वे विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। यह दौरा राज्य के कई अहम मुद्दों को लेकर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री शर्मा की यह यात्रा केंद्र और राज्य के बीच समन्वय को और मजबूत करने की दिशा में एक और प्रयास मानी जा रही है।

मुख्यमंत्री शर्मा की संभावित बैठकें तीन प्रमुख विषयों पर केंद्रित हो सकती हैं: ऊर्जा से जुड़े मुद्दे: मुख्यमंत्री शर्मा केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर, जो अब केंद्र में ऊर्जा मंत्रालय से जुड़े हैं, से राजस्थान को स्थायी और वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में सहायता के लिए चर्चा की संभावना है।

मुख्यमंत्री शर्मा केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के साथ राज्य के बजट, अनुदान, और वित्तीय योजनाओं में केंद्र की भागीदारी को लेकर विस्तार से बातचीत हो सकती है।

रामजल सेतु लिंक परियोजना/ईआरसीपी: मुख्यमंत्री शर्मा केंद्रीय जल संसाधन मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात कर पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) व रामजल सेतु लिंक जैसे दीर्घकालिक जल संसाधन परियोजनाओं पर केंद्र से आर्थिक और तकनीकी सहायता की मांग कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री शर्मा की यह यात्रा राजस्थान के लिए रणनीतिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह राज्य के जल, ऊर्जा और वित्तीय ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में सहायक सिद्ध हो सकती है। रामजल सेतु लिंक परियोजना विशेष रूप से उल्लेखनीय है क्योंकि इसके पूरा होने पर राजस्थान के कई सूखा प्रभावित जिले स्थायी जल स्रोतों से जुड़ जाएंगे, जिससे कृषि, पेयजल आपूर्ति और ग्रामीण विकास को गति मिलेगी।

Previous
Next

Related Posts