Sunday, 27 July 2025

पाली जिले की बाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर गठन


पाली जिले की बाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर गठन

पाली, 24 जुलाई 2025। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (जिला पाली) की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। यह सूची महासचिव (संगठन) ललित तुनवाल द्वारा जारी की गई, जिसमें संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करने और आगामी चुनावों के मद्देनज़र कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की मंशा झलकती है।

घोषित कार्यकारिणी में थावराज सिंह राजपूतोतिया को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि रतनलाल मोगा को संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपाध्यक्ष पद पर रमेशचंद देवासी, विक्रमसिंह नाराणिया, प्रभुजी जणवा चौधरी, भावना मोगा, सोभा राजपूतोतिया, मुकेश कुमार दवे, लक्ष्मण भाटी, साहेबसिंह चपलोत, रहीम खान मोगलिया और महेन्द्रसिंह बेड़ा को नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी में गीता राजसिंह, जाकिर हुसैन एस.एस., मानकचंद गणावत, मीराबाई ओसरा बाई, शैतानसिंह गिरवा, नवचन्द मोगा, दिलीप मूमर खांगी, रविकुमार भावसार, सुभाष मलचंद जैन और रघुवीर माली को महामंत्री बनाया गया है।

कोषाध्यक्ष के रूप में जवाहरलाल पालीवाल और सचिव पद पर इसाराम गारासिया, जाफर खान जोई, पोपीचंद गारासिया एवं महेन्द्रसिंह जोधपुर को शामिल किया गया है। प्रवक्ताओं में सीमा लोकेश राठौड़ और आशिष सिंह मोगा का नाम है, वहीं सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में दिलावर सिंह गोराणा और धर्मेंद्र मुमर खांगी को नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर 15 अन्य सक्रिय कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है।

निर्देश में यह भी उल्लेख किया गया है कि संबंधित क्षेत्रीय विधायकों, पूर्व ब्लॉक अध्यक्षों, सरपंचों, जनप्रतिनिधियों, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल व अन्य प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में जोड़ा जाएगा। इस नियुक्ति से संगठन को गति मिलने की उम्मीद है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।

Previous
Next

Related Posts