Saturday, 29 August 2026

"झालावाड़ जैसी दुर्घटना सांगानेर में भी संभावित, दर्जनों स्कूल जर्जर अवस्था में – पुष्पेंद्र भारद्वाज ने सरकार को किया आगाह"


"झालावाड़ जैसी दुर्घटना सांगानेर में भी संभावित, दर्जनों स्कूल जर्जर अवस्था में – पुष्पेंद्र भारद्वाज ने सरकार को किया आगाह"

झालावाड़ के पीपलोदी गांव में राजकीय विद्यालय की छत गिरने से हुए दर्दनाक हादसे के बाद प्रदेशभर में सरकारी स्कूलों की सुरक्षा और संरचनात्मक स्थिति को लेकर चिंताएं गहराती जा रही हैं। इसी कड़ी में सांगानेर से कांग्रेस प्रत्याशी रहे पुष्पेंद्र भारद्वाज ने शुक्रवार को कहा कि झालावाड़ जैसी त्रासदी कभी भी सांगानेर में दोहराई जा सकती है, क्योंकि सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में दर्जनों सरकारी स्कूल आज भी बेहद जर्जर स्थिति में हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के ही विधानसभा क्षेत्र में स्थित इन विद्यालयों की ओर न तो शिक्षा विभाग और न ही सार्वजनिक निर्माण विभाग ने कोई ध्यान दिया है। पिछले दो दशकों से क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के विधायक रहे हैं, लेकिन सरकारी स्कूलों की बुनियादी सुविधाओं की उपेक्षा लगातार होती रही है।

पुष्पेंद्र भारद्वाज ने कहा कि झालावाड़ की घटना से राज्य सरकार को सबक लेना चाहिए और वहां घायल हुए बच्चों को समुचित मुआवजा और उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करनी चाहिए। साथ ही, सांगानेर के जर्जर विद्यालयों में तत्काल निरीक्षण और मरम्मत की आवश्यकता है, अन्यथा यहां भी कभी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

उन्होंने बताया कि भामाशाहों और समाजसेवियों के सहयोग से उन्होंने कई स्कूलों की मरम्मत करवाई, लेकिन फिर भी वर्तमान में दर्जनों स्कूल ऐसे हैं, जिनकी छतें टपकती हैं, बाउंड्री वाल टूटी हुई है, गेट जर्जर हैं और छात्राओं के लिए शौचालय तक नहीं हैं। 

उन्होंने निम्नलिखित स्कूलों की स्थिति का उल्लेख करते हुए सूची साझा की, जिनमें स्थिति बेहद चिंताजनक है:

1.  महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय किरण पथ मानसरोवर

2. राजकीय प्राथमिक विद्यालय वरुण पथ

3. राजकीय  प्राथमिक विद्यालय सीताराम नगर

4. राजकीय प्राथमिक विद्यालय सूर्य नगर

5. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मानसरोवर

6. राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुखिया गेट नंबर मुहाना मंडी के पास

7. राजकीय माध्यमिक विद्यालय काटावाली ढाणी हाज्यावाला

8. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढाणी कुमावतन

9. राजकीय प्राथमिक विद्यालय सरोज विहार

10. राजकीय प्राथमिक विद्यालय,कमला नेहरू नगर, केशोपुरा

11. राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय,असरपुरा,नारायण विहार12.  राजकीय उच्च

माध्यमिक विद्यालय कल्याणपुरा सांगानेर

13. राजकीय प्राथमिक विद्यालय आंबेडकर नगर सांगानेर

14. राजकीय प्राथमिक विद्यालय,कमला नेहरू नगर,

15. राजकीय प्राइमरी विद्यालय नारायण विहार

16. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवरी सांगानेर

और भी विभिन्न स्कूलों में छत से पानी टपकता है बाउंड्री वाल क्षतिग्रस्त है, दरवाजे टूटे हुए हैं छात्राओं के लिए बाथरूम की व्यवस्था नहीं है व खेल मैदान आदि की सुविधा नहीं है।

Previous
Next

Related Posts