Saturday, 29 August 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 25 जुलाई को लेंगे उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, जर्जर भवनों और हादसों पर होगी चर्चा


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 25 जुलाई को लेंगे उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, जर्जर भवनों और हादसों पर होगी चर्चा

झालावाड़ जिले के पीपलोदी गांव में विद्यालय की छत गिरने से हुए दर्दनाक हादसे के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रदेश भर के जर्जर स्कूलों, आंगनबाड़ियों, अन्य राजकीय भवनों और संभावित दुर्घटनाओं को लेकर गंभीर हो गए हैं। इसी कड़ी में वे 25 जुलाई को दोपहर 3:30 बजे एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक लेने जा रहे हैं।

इस बैठक में प्रदेश के मुख्य सचिव, सभी अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) और संबंधित विभागीय सचिव उपस्थित रहेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री शर्मा वीसी (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) के माध्यम से प्रदेशभर के जिला कलेक्टर्स और संभागीय आयुक्तों से संवाद करेंगे और निर्देश जारी करेंगे।

बैठक में सभी जिलों में स्थित जर्जर भवनों की स्थिति, विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों की सुरक्षा, और भविष्य में ऐसे हादसों से बचाव की योजनाओं पर विस्तृत समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, इस बैठक के बाद राज्य में सभी सरकारी भवनों की मजबूती और मरम्मत को लेकर व्यापक दिशा-निर्देश और बजट प्रावधान भी संभव है।

Previous
Next

Related Posts