Saturday, 29 August 2026

झालावाड़ हादसा: मुख्यमंत्री भजनलाल कर सकते है घटनास्थल का दौरा, घायलों से भी मिलेंगे


झालावाड़ हादसा: मुख्यमंत्री भजनलाल कर सकते है घटनास्थल का दौरा, घायलों से भी मिलेंगे

झालावाड़ जिले में शुक्रवार को हुए दर्दनाक स्कूल हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे में 6 मासूम बच्चों की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घटना के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए तत्काल प्रभाव से राहत एवं बचाव कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पूरी घटनाक्रम की समीक्षा कर रहे हैं। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के पहुंचने के बाद वह जानकारी प्राप्त करेंगे। इसके बाद ही जाने का निर्णय करेंगे।

राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया गया है। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि इस घटना में जो भी अधिकारी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही प्रदेशभर के सभी जर्जर स्कूल भवनों का त्वरित निरीक्षण करने और उनकी मरम्मत के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

Previous
Next

Related Posts