Saturday, 29 August 2026

पिता ने डेढ़ साल के मासूम बेटे को 200 फीट गहरे बोरवेल में फेंका, बीमारी और पारिवारिक तनाव बना वजह


पिता ने डेढ़ साल के मासूम बेटे को 200 फीट गहरे बोरवेल में फेंका, बीमारी और पारिवारिक तनाव बना वजह

जयपुर के जमवारामगढ़ थाना क्षेत्र के दीपोला गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। एक पिता ने अपने ही डेढ़ साल के मासूम बेटे को 200 फीट गहरे बोरवेल में फेंक दिया।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पिता बच्चे की बीमारी और पत्नी के मायके जाने को लेकर काफी समय से मानसिक तनाव में था। इसी तनाव में उसने यह अमानवीय कदम उठा लिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया है।
वहीं, बच्चे को बचाने के लिए एसडीआरएफ (SDRF) टीम की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है और सभी मासूम की सलामती की दुआ कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और घटना के पीछे की पूरी मानसिक और पारिवारिक पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है। बच्चा अभी भी बोरवेल में है और उसे सुरक्षित बाहर निकालने की हरसंभव कोशिश जारी है।

Previous
Next

Related Posts